शाजापुर। आशा-ऊषा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अपनी व्यथा बताई। मोना प्रजापति ने कहा कि हम बहने लंबे समय से छली जा रही है। हमे इतनी कम पगार मिलती है कि हमारा जीवन निर्वाह दूभर सा हो गया है। हम बहनें पूरे गांव को संभालती हैं। हम पूरे गांव में स्वास्थ्य सुविधा का ध्यान रखती हैं। हम बहनों की सेवा और त्याग के कारण ही वर्तमान में शिशु मृत्यु दर कम हुई है।
बस यहीं कारण है कि हम बहनों को सम्मानजनक वेतन दिया जाए। जो पत्र हमारे वेतन से सम्बंधित था वो आज तक हमें नही मिल पाया। हमारी मांगों के लिए हमने कई बार कहा लेकिन हमेशा हमारा शोषण ही हुआ है। हम मुख्यमंत्री से कर बद्ध होकर निवेदन करते हैं कि हमारी मांगे पूरी की जाए।
जिला अध्यक्ष मोना प्रजापति, अर्चना शर्मा, अनीता मालवीय, गायत्री सैनी, बबीता मालवीय, समता जैन, बिंदु मालवीय, अनीता सोनी सहित चार जिले की टीम सभी उपस्थित रहे।