मल्हारगढ़। ग्राम मगराना की नवनिर्वाचित सरपंच पवन पाटीदार व सचिव गेंदमल बसेर ने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आम पब्लिक से बात करते हुए कहा राशन की पर्ची लेते समय राशन की पर्ची देखें और चेक करे की कितने सदस्य की पर्ची दी जा रही हैं। जितने सदस्य की पर्ची दी जाती है उतने सदस्य का राशन दिया के नही, उतने सदस्य का राशन अवश्य ले। कोई भी व्यक्ति बिना पर्ची के राशन न ले। राशन के दौरान आपको पर्ची नहीं दी जाती है तो कृपया आप सरपंच से तुरंत संपर्क करें तथा सोसाइटी वालों से हिदायत दी कि आप सोसाइटी के आसपास तुरंत साफ सफाई करवाएं यहां पर कैमरे की व्यवस्था करवाएं व सोसायटी के बाहर लाइट की व्यवस्था की जाए। गांव वासियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए, साथ ही छायादार पौधे तार फेंसिंग तुरंत की जाए। दुकान सप्ताह में 3 दिन की जगह 5 दिन खोलें 5 दिन सोसाइटी का राशन वितरित किया जाए।
इसी के साथ मौके पर सरपंच पवन पाटीदार के साथ सचिव गेदमल बसेर, पूर्व सरपंच फकीरचंद सूर्यवंशी, पंच अमृत राम सूर्यवंशी, ईश्वरलाल पाटीदार, जगदीश धनगर आदि उपस्थित थे।