गुना। ग्राम बरखेड़ा गिर्द की गोशाला का मोनिका अरोरा दिल्ली जीव जंतु कल्याण बोर्ड पशु कल्याण अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान गाय के गोबर से बनने वाली वस्तुओं की जानकारी ली। गांव के लोगों ने मांग की है कि सरकार ऐसा नियम बनाएं कि जो लोग अपने गोवंश को उपयोग के बाद सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं उन पर कार्रवाई हो। गांव वालों ने कहा कि ऐसा कानून बन जाएगा तो हम गांव में एक रजिस्टर मेंटेन करेंगे और पशुपालकों की जानकारी एकत्रित करेंगे।