BREAKING NEWS
पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 6:28 pm
BIG REPORT : नीमच जिले का ग्राम कीरता और एडीएम नेहा मीना का निरीक्षण, जैसे ही पहुंची गांव तो सामने आई ये बड़ी खामी, फिर जब दिया ये बड़ा निर्देश तो उड़ गए प्रधानाध्यापक के होश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। एडीएम नेहा मीना ने शुक्रवार को जावद विकासखण्ड के जनजातीय बाहुल्य ग्राम कीरता में शासकीय माध्य‍मिक शाला एवं आंगनवाडी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। एडीएम ने माध्यमिक शाला में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शाला में दर्ज 78 छात्र-छात्राओं में से मात्र 20 विद्यार्थी ही उपस्थित पाये गये। एडीएम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पहाडे व गणित के सवाल पूंछकर उनकी शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने किरता की आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान दर्ज बच्चों, सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों की संख्या, बच्चों को पोषण आहार वितरण, आंगनवाडी में उपलब्ध खिलौने एवं अन्य सामग्री की जानकारी ली। 
निरीक्षण के दौरान कीरता के माध्यमिक विद्यालय में अंकुर विद्यार्थियों के लिए पृथक से रेमेडियल कक्षाओं का संचालन नहीं होना पाया गया तथा विद्यार्थियों का नियमित पाठ्यक्रम का अध्यापन कार्य भी पूरा नहीं होना पाया गया। 
इस पर एडीएम मीना ने प्रधानाध्याापक को निलंबित करने के लिए कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्ति करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम मीना ने इस निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन वितरण की जानकारी भी ली। मध्यान्ह भोजन निर्धारित समय से काफी देरी से पहुचने पर तथा मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं पाये जाने और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ताा अच्छी‍ नहीं पाये जाने पर संबंधित समूह को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE