नीमच। एडीएम नेहा मीना द्वारा शुक्रवार को जावद क्षेत्र में निजी उर्वरक विक्रेता धाकड इंटरप्राईजेस का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों को उर्वरक वितरण कार्य का जायजा लिया। एडीएम ने उक्त संस्थान पर उपलब्ध उर्वरक के स्टाक का सत्यापन किया, तो 220 कट्टे उर्वरक उपलब्ध होना पाया गया। एडीएम मीना ने किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली, तो पाया कि विक्रेता द्वारा टोकन वितरित कर, पांच-छह किसानों को निर्धारित पात्रता से अधिक उर्वरक वितरण करना पाया गया तथा शेष उपस्थित किसानों को उर्वरक उपलब्ध नहीं होना बताया गया।
इस पर एडीएम नेहा मीना ने मौके पर पंचनामा तैयार करवाकर वितरित किए गए सभी टोकन निरस्त। करवाये गये तथा सभी किसानों को पात्रतानुसार उर्वरक का वितरण करने के निर्देश दिए। एडीएम ने उर्वरक विक्रेता धाकड इंटरप्राईजेस व्दारा अनियमितता करने तथा कुछ किसानों को पात्रता से अधिक उर्वरक वितरण करने संबंधी टोकन जारी करने के कारण संबंधित का उर्वरक विक्रय पंजीयन निलंबित करने के निर्देश उप संचालक कृषि नीमच को दिए हैं।