नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद शिवानी गर्ग ने शुक्रवार को जावद एवं सरवानिया महाराज में सोसायटी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर, किसानों को उर्वरक वितरण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम ने इन दुकानों पर उपलब्धि उर्वरक की मात्रा के स्टॉक का भी अवलोकन किया तथा विक्रेता को आवश्यक निर्देश भी दिए।