नीमच। जिले में विधानसभा चुनाव से पहले एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बड़ी प्रशासनिक सर्जर की है। एसपी ने जिले के कई थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कुल मिलाकर 7 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
एसपी ने जीरन टीआई योगेंद्र सिंह सिसौदिया को नीमच केंट, रतनगढ़ टीआई आनंद सिंह आजाद को रामपुरा, नीमच केंट थाना प्रभारी राजेंद्र नरवारिया को पुलिस लाइन, सिंगोली थाना प्रभारी रमेशचंद्र डांगी को मनासा, मनासा थाना प्रभारी केएल डांगी को जीरन, पुलिस लाइन नीमच से शिवकुमार यादव को रतनगढ़, कंट्रोल रूम से कैलाशचंद्र चौहान को सिंगोली थाना प्रभारी बनाया है।