शाजापुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनांतर्गत वधु को 38000 रूपये की राशि तक की उपहार सामग्री प्रदाय की जाने के लिए ई-टेंडरिंग द्वितिय आमंत्रण सूचना वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
सामाजिक न्याय विभाग उप संचालक एवं डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक निविदाकर्ता ऑनलाईन वेबसाईट पर भुगतान कर निविदा प्रपत्र (टेण्डर डाक्यूमेंट) वेबसाईट के माध्यम से 2000 रूपये में क्रय कर सकते हैं। निविदा प्रपत्र ऑनलाईन 25 नवम्बर 2022 को दोपहर 12 बजे तक क्रय किये जा सकतें है। उल्लेखित सामग्री का विवरण तथा नियम एव शर्ते वेबसाइट mptenders.gov.in पर एवं जिलें की वेबसाइट Shajapur.nic.in पर देखी जा सकती है।