मनोहर थाना। आज दिनांक 19 नवंबर क़ो रेस्टा ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह खींची चाचोरनी के नेतृत्व में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर थाना क़ो ज्ञापन दिया गया। जिसमे शिक्षा विभाग में नवसृजीत उप प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों क़ो सीधी भर्ती से भरा जाने की मांग की और सम्पूर्ण पद डीपीसी से भरने वाले आदेश क़ो प्रत्याहारित करने की मांग की।
बता दें कि इस मांग को रेस्टा प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद व राज्य कार्यकारिणी सदस्य टीम ने अतरिक्त निदेशक को भी ज्ञापन सौपा हें। विगत लम्बे समय से एचएम (ग्रेड पे 5400) के पचास प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होती आ रही है। हर बार लाखो शिक्षक इसके लिए आवेदन करते है। अचानक नियम बदल क़र सारे पद पदोन्नति डीपीसी से भरने से सीधी भर्ती का इंतजार क़र रहें शिक्षको के साथ धोखा होगा। इससे सभी शिक्षकों क़ो समानता के अवसर प्राप्त होता है। सीधी भर्ती से किसी के साथ पक्षपात नहीं होता है, योग्यता क़ो सिद्ध करने के लिए उचित स्थान मिलता है, साथ ही हम किसी के हक क़ो नहीं मार रहें जबकी हम स्वयं हमारा हक मांग रहें है, इससे द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों क़ो भी पदोन्नत होने का अवसर मिलेगा।
ज्ञापन में ब्लॉक मनोहर थाना से जिला महासचिव मुकेश हिंगी, सभा अध्यक्ष विद्या सागर, मांगीलाल लोधा, महेंद्र सिंह मीणा, मनीष कुमार लुहार, सुनील लोधा, दिनेश कुमार, देवकिशन गोचर, धीरप मीणा, कृष्णमुरारी, छोटू लाला आदि उपस्थित रहे।