BREAKING NEWS
पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 2:55 pm
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में हुई रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में बैठक, कलेक्टर ने दिए नीमच-रतलाम ब्रॉडगेज लाइन दोहरीकरण के संयुक्त सर्वेक्षण को सात दिवस में पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। नीमच-रतलाम ब्रॉडगेज लाइन के दोहरीकरण की रेल परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण के संबंध में एक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। रेलवे तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि दोनों विभागों का संयुक्त सर्वेक्षण आगामी 7 दिवस में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की मांग की जा सकें। बैठक में अपर कलेक्टर एमएल आर्य, जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति तथा कालूखेड़ा, पिपलोदा, जावरा के तहसीलदार उपस्थित थे।

परियोजना में रतलाम ग्रामीण तथा रतलाम शहर में सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। अब जावरा अनुविभाग क्षेत्र में सर्वेक्षण किया जाना है। जावरा क्षेत्र के माननखेड़ा, ढोढर, लसूडिया नाथी, भैसाना, जावरा, लोहारी तथा बड़ायला 84 में निजी भूमि का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके पश्चात चिन्हित भूमि अधिग्रहित की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण बारीकी से होगा। माइक्रो सर्वेक्षण में भूमि के अलावा पेड़, निर्माण स्थल तथा अन्य समस्त जानकारी बिंदुवार समाविष्ट की जाकर विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE