BREAKING NEWS
खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी का मामला फिर सुर्खियों.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा.. <<     "शाजापुर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत!.. <<     BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 12:20 pm
KHABAR : डाकघर बचत बैंक के माध्यम से चलाया जा रहा है वित्तीय सशक्तिकरण जागरूकता अभियान, निवेश करने पर आमजन को प्राप्त होगी उच्च ब्याज दर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारतीय डाक विभाग द्वारा डाकघर बचत बैंक के माध्यम से आमजन में वित्‍तीय सशक्तिकरण हेतु जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा डाकघर बचत बैंक के माध्यम से बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, मासिक आय योजना, सावधि जमा खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता, लोक भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र एवं किसान विकास पत्र जैसी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत निवेश करने पर आमजन को उच्च ब्याज दर प्राप्त होगी। आवर्ती जमा खाता के अंतर्गत ग्रहणी, दैनिक वेतन भोगी, विद्यार्थी आदि 1450 रुपए प्रतिमाह की आवर्ती जमा खाता खोल सकते हैं। जिससे 5 वर्ष के उपरांत एक लाख से अधिक की राशि प्राप्त होगी। 10 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं किसी भी आयु के बालकों के लिए लोग भविष्य निधि खाता खोला जा रहा है । आम जनमानस में बचत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा डाकघर बचत बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे सावधि जमा खाते, वरिष्ठ नागरिक जमा योजना, किसान विकास पत्र मैं 1 अक्टूबर 2022 से ब्याज दर में वृद्धि की है। डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर विभिन्न जगहों पर कैंप आयोजित किये जा रहे हैं एवं जनमानस में डाकघर की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सशक्तिकरण हेतु जागरूकता जगाई जा रही है। आमजन बचत योजनाओं में निवेश कर उच्च ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE