BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 2:35 pm
BIG NEWS : भोपाल आये साउथ अफ्रीका के महशूर पूर्व क्रिकेट खिलाडी जोन्टी रोड्स, अभिभावकों को दी टिप्स, इण्डिया के लिए बोली ये बड़ी बात, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल। साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व क्रिकेट प्लेयर और फ्लाइंग बर्ड नाम से विख्यात जोन्टी रोड्स भोजपुर क्लब में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा यही सुना है कि प्रैक्टिस मेक्स मैन परफेक्ट, लेकिन ये अधूरी बात है। मैं परफेक्ट प्रैक्टिस मेक्स मैन परफेक्ट के कॉन्सेप्ट को मानता हूं। सक्सेसफुल खिलाड़ी बनने का कोई अलग मंत्र नहीं है। जीवन में चैलेंजेस लेते रहना चाहिए। हर रोज कुछ नया सीखें। किसी भी काम को करने का इनीशिएटिव लें, उसे दूसरों पर न टालें। 

उन्होंने पैरेन्ट्स को टिप्स देते हुए कहा कि बच्चों को मल्टीपल गेम्स खिलाएं। इससे उनकी पर्सनॉलिटी इंप्रूव होगी। हां, यदि बच्चा खेल में ही कॅरियर बनाना चाहता है तो एक स्टेज के बाद उन्हें पसंदीदा गेम में ही आगे बढ़ाएं। अपना पसंदीदा गेम को उस पर ना थोपें। उन्होंने कहा कि मैं 1993 के बाद क्रिकेट खेलने इंडिया आया। यहां की संस्कृति और लोग मुझे बहुत पसंद आए, इसी कारण मैंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है, क्योंकि इंडिया वालों ने मेरे ऊपर एक अमिट छाप छोड़ी थी।

उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से ही गेम्स का शौक था। मेरे पिता रग्बी प्लेयर और मां टेनिस प्लेयर थीं। पहले मैंने हॉकी भी खेली। 1992 में साउथ अफ्रीका की हॉकी टीम में सेलेक्ट हुआ था, लेकिन हमारी टीम ओलंपिक के लिए नहीं चुनी गई। बाद में मुझे क्रिकेट से लगाव हो गया। उन्होंने कहा कि हम तीन भाई थे और जब हम घर में क्रिकेट खेलते थे तो कभी खिड़की का कांच टूटता था, तो कभी किसी का सामान टूट जाता था। हम लोग डर कर इधर-उधर छिपते थे। इस कारण स्कूल में भी कई डांट तो कभी मार खाई, लेकिन क्रिकेट का जुनून कभी कम नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि बैट्समैन पर ज्यादा प्रेशर होता है। रोमांचक मैच में जब आखरी बॉल पर कुछ रन चाहिए होते हैं तब सभी की निगाहें उसी पर टिकी होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया मुझे फ्लाइंग बर्ड कहती है। हर एक क्रिकेटर फील्डिंग करते समय सोचता है कि वह विकेट झपट ले। मैं हॉरिजेंटली विकेट लेता था तो लैंडिंग में प्रॉब्लम होती थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE