आगर मालवा। शनिवार को आवर रोड़ स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजूर्गजनांे का स्वास्थ्य शिविर एवं स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में परिवार सहित पहुंचे कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने आश्रम में निवासरत सभी बुजूर्गजनो का सम्मान कर उन्हे कम्बल प्रदान किए। अपना घर वृद्धाश्रम पर शाम 4 बजे आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अतिथि स्वागत आश्रम संचालक मीना जयंत एवं प्रबंधक कनीराम यादव द्वारा किया गया। वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ आरएल मालवीय, डॉ गोपालकृष्णा अहिरवार व स्वास्थ्य अमले द्वारा किया गया। आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत उनका स्वागत सम्मान कलेक्टर एवं उनके परिवारजनो ने करते हुए सभी को कम्बल प्रदान किए। साथ ही सामाजिक न्याय एवं निरूशक्त कल्याण विभाग द्वारा जारी बैसाखी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय भारती अवास्या, प्रमोद कारपेंटर, दुर्गेश शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।