खरगोन। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत 980 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों ने सीएमएचओ कार्यालय परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान अपने दर्द, संघर्ष और वर्षों की उपेक्षा को शब्दों के बजाय, समर्पण के प्रतीक के रूप में पोस्टकार्ड पर अपने रक्त से लिखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पहुंचाया। कर्मचारियों की हड़ताल का असर विभाग पर पड़ रहा है। ऑनलाईन सहित ऑफलाईन प्रभावित हो रहे है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर हड़तालरत कर्मचारियों को काम पर लौटने के चेतावनी पत्र जारी किए है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष ममता हिरवे ने बताया कि यह उनका विरोध नहीं, बल्कि उनकी मजबूरी और पीड़ा की आवाज़ है। जिसे सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जा रहा है।