BREAKING NEWS
KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<     KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<     उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा.. <<     KHABAR : एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत हुए राकेश.. <<     KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<     दतिया उपचुनाव के बीच BSP को सबसे बड़ा राजनैतिक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका,.. <<     उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग,.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा.. <<     BIG NEWS : महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड.. <<     शिवपुरी में नवविवाहिता का ससुराल पर.. <<     शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 10:35 am
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच के पुलिस कंट्रोल रूम में पौधारोपण, एसपी राजेश व्यास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उपस्थितों को बताया हरियाली का महत्व, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास उपस्थित रहे।

एसपी व्यास ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति में वृक्षों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, क्योंकि वृक्ष न केवल शुद्ध प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रभाव को कम करने में भी सहायक हैं। उन्होंने एनएसएसजी ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

एनएसएसजी ग्रुप के एडमिन विवेक खंडेलवाल (सोनू) ने कहा कि धरती, नदियां, तालाब, पेड़ और मिट्टी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आगामी मानसून में शहर को अधिक हराभरा बनाने के लिए व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में ग्रुप द्वारा पुलिस लाइन, सीआरपीएफ सुवाखेड़ा रेंज एवं औद्योगिक क्षेत्र में भी पौधारोपण किया जा चुका है। इस वर्ष पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में समाजसेवी मनोज दुआ के सहयोग से ट्री गार्ड सहित नीम एवं आम के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात समिति सदस्यों द्वारा एसपी राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, रक्षित निरीक्षक विक्रमसिंह भदौरिया एवं सूबेदार सुरेश सिसोदिया का माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ग्रुप एडमिन विवेक खंडेलवाल ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन सौरभ भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज दुआ, प्रोफेसर एन.के. डबकरा, अशोक पोरवाल, संजय श्रीवास्तव, दिनेश मनावत, बी.डी. वैष्णव, घनश्याम सेठिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE