नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की जलप्रदाय शाखा के केमिस्ट सुरेश पवार ने बताया कि तकनीकी कारणों से शनिवार, 6 जून 2026 को सीआरपीएफ टंकी, नीमच सिटी टंकी एवं हाट मैदान टंकी से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक इन तीनों टंकियों की जलापूर्ति बाधित रहेगी। तकनीकी समस्या के निराकरण के पश्चात सायंकाल 4 बजे से तीनों टंकियों से नियमित रूप से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।
नगर पालिका ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से सहयोग एवं आवश्यकतानुसार पूर्व में पानी का संग्रह कर लेने की अपील की है।