BREAKING NEWS
KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<     KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<     उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा.. <<     KHABAR : एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत हुए राकेश.. <<     KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<     दतिया उपचुनाव के बीच BSP को सबसे बड़ा राजनैतिक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका,.. <<     उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग,.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा.. <<     BIG NEWS : महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड.. <<     शिवपुरी में नवविवाहिता का ससुराल पर.. <<     शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 10:29 am
KHABAR : रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं सांसदों की अहम बैठक संपन्न, रेल विकास पर हुआ मंथन, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर फोकस, सांसदों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल कार्यालय स्थित समिति कक्ष में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं सांसदों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के स्वागत से हुई।

तत्पश्चात महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पश्चिम रेलवे तथा रतलाम मंडल में संचालित विभिन्न विकासात्मक, संरक्षा एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्यों की जानकारी दी। यह बैठक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रतलाम मंडल की उपलब्धियों, संरक्षा एवं सुरक्षा उपायों, यात्री सुविधाओं तथा अधोसंरचनात्मक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मंडल में वर्तमान में चल रही प्रमुख परियोजनाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं से भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों ने रतलाम मंडल द्वारा संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं तथा रेलवे अधोसंरचना के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें इंदौरदृदाहोद नई रेल लाइन परियोजना, डॉ. अंबेडकर नगरदृओंकारेश्वर आमान परिवर्तन कार्य, इंदौर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना, रतलामदृइंदौर वाया फतेहाबाद मार्ग, उज्जैनदृफतेहाबाद खंड का दोहरीकरण, विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव, ट्रेनों के विस्तार, इंदौर एवं उज्जैन से नई रेल सेवाओं का संचालन तथा यात्री सुविधाओं से जुड़े अन्य विषय प्रमुख रहे।

बैठक में वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने सिंहस्थ से संबंधित रेलवे परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के सुझाव दिए।

महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी विषयों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों एवं मांगों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों को यथाशीघ्र अवगत कराया जाएगा।

बैठक में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद देवास महेंद्र सिंह सोलंकी, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, सांसद खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल तथा सांसद दाहोद जसवंत सिंह भाभोर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सांसद मंदसौर सुधीर गुप्ता, सांसद रतलामदृझाबुआ अनीता नागर सिंह चौहान, सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया, सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

रेल प्रशासन की ओर से महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के साथ पश्चिम रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, जिनमें प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (निर्माण), प्रमुख मुख्य इंजीनियर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक तथा उप महाप्रबंधक (सामान्य) सहित रतलाम मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE