सरवानिया महाराज। पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड सरवानिया महाराज के सब वितरण केंद्र से निकलने वाली 11 केवी सिंचाई लाईन मेनटेनेंस के चलते उपरेड़ा सिंचाई फीडर बिजली मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। जेई प्रवीण कुमार सांवलिया ने बताया कि उपरेड़ा सिंचाई फीडर से संबंधित ग्राम उपरेड़ा की विधुत सप्लाई सिंचाई ट्रासफार्मर की बंद रहेंगी। आवश्यकता अनुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।