मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया कि 18 जनवरी 2023 को रोजगार कार्यालय शुक्ला चौक में कैम्पस ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मदरसन सुमी सिस्टम लिं. कंपनी द्वारा संजीरा रिक्रूटमेंट सर्विस प्रा.लि. के लिए कंपनी द्वारा ऑपरेटर, हेल्पर एवं पैकेजिंग के पद पर नियुक्ति कि जाएगी। जिसमें शैक्षिणक योग्यता 10वीं पास, 12वीं पास, आई.टी.आई. ऑल ट्रेड, पर कुल 500 पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें से 250 पद युवक एवं 250 पद युवतियों के लिए है। युवक के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष एवं युवतियों के लिए उम्र 18 से 27 वर्ष की चाही गई है। वेतन 10,000 रूपये होगा। ड्राइविंग लाईसेंस एवं बाइक अनिवार्य है। साथ ही आवेदक अपने मूल दस्तावेज अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो, रिज्यूम आदि साथ लेकर आवे। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9118870369 पर संपर्क कर सकते हैं।