नीमच। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू-भाई पटेल गुरूवार को नीमच पहुंचे। नीमच पहुंचने पर सीआरपीएफ स्थित बैंकट हॉल में उनका भव्य स्वागत हुआ। सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य ने गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल पटेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद थे।