BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 6:12 pm
NEWS : न्यायालय जोधपुर के आदेश के बाद चित्तौड़गढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के पद पर कमलेश पुरोहित ने संभाला कार्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर गुरूवार को उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश के बाद कमलेश पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़, बेंगू, बड़ीसादड़ी, कपासन, निम्बाहेड़ा आदि क्षेत्र के डायरेक्टर व सदस्य मौजूद रहें। गौरतलब है कि रजिस्ट्रार सहकारिता मेघराज सिंह रतनू ने 19 दिसम्बर 2022 को आदेश जारी कर चित्तौड़गढ़ जिले सहित राजस्थान के अन्य जिलों के भूमि विकास बैंकों के मौजूदा बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के आधार पर भंग कर प्रशासक नियुक्त किया था। प्रशासक जयदेव देवल के पद भार ग्रहण करते ही कमलेश पुरोहित ने जौधपुर उच्च न्यायालय में स्थगन आदेश के लिए याचिका लगा दी थी। बुधवार को सुनवाई के बाद प्रशासक के खिलाफ कोर्ट ने स्टे दे दिया। बृहस्पति वार को पुरोहित ने दुबारा पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, प्रधान प्रतिनिधी रणजीत सिंह भाटी, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व यूआईटी चैयरमेन सुरेश झंवर, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, पुर्व प्रधान प्रवीण राठोड़, जिलामंत्री हरिसिंह जाट, लालसिंह डूडी, डायरेक्टर अनिल शिसोदिया, पूर्व यु.मो. अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री कैलाश जाट, जिला प्रवक्ता उमेश त्रिपाठी, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर धाकड़, नगर महामंत्री विश्वनाथ टांक, पियूष काबरा, शिव शर्मा, यु.मो. महामंत्री राधेश्याम कुमावत, नवीन पटवारी, उपाध्यक्ष लेहरू जाट, भगवती लाल व्यास, विनोद कंठालिया, शोभालाल धाकड़, गोवर्धन जाट, उप सरपंच सी. पी. न्याति, नगर किसान मोर्चा दिलीप धाकड़, नगर उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अविनाश शर्मा, पुनित शुक्ला आदि उपस्थित रहे। 
उच्य न्यायालय जौधपुर से स्टे प्राप्त होने के बाद बृहस्पति वार को मैंने पुनः पदभार ग्रहण कर लिया है, किसान हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE