मनासा। जनपद पंचायत मनासा द्वारा मकर संक्राती पर्व के अवसर पर ग्राम आंतरीमाता मेला दिनांक 12 जनवरी 2023 से 18 जनवरी 2023 तक सात दिवसीय मकर सक्रांती के पर्व पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश, एसडीएपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में मेले में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी। आंतरी माता मेला में स्थानीय विधायक माधव मारु द्वारा यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई जाकर शुभारंभ किया गया।
आंतरीमाता दर्शन व मेले में आने वाले श्रदालुओं, दुकानदारो एवं आम जनता के साथ घटित होने वाले अपराधो की रोकथाम हेतु महिला पुलिस बल, सादा वर्दी मे पुरुष बल लगाया गया। वहीं गांधीसागर बांध के केचमेंट एरिया में बोटिंग करने वाले श्रदालुओ की सुरक्षा के लिये एसडीआरएफ के जवान मय लाईफ सेविंग सामग्री के तैनात किये गये। वहीं दुसरी ओर मेला परिसर में लगने वाली दुकानो, चाट-पकोडी के ठेलो और झुलाघर एरिया में भी विशेष पुलिस पेट्रोलिंग दस्ते सुरक्षा हेतु लगाये गये एवं मेला आयोजन समिति से सीसीटीवी कैमरा भी लगवाये गये थे। मेला परिसर में पहुंचने वाले श्रदालुओ के चार पहिया एवं दो पहिया वाहनो की पार्किंग अलग-अलग रखी जाकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किये गये थे। मेला परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी में लगाये गये लाउड स्पीकर के माध्यम से लगातार अनाउंस करके श्रदालुओ को अलर्ट किया गया। वहीं अनाउंसमेंट के माध्यम से गुम हुए बच्चो, परिजनो, दोस्तो और साथीदारान को अनाउंस करके बिछुड़ो को मिलवाया गया। मेला के अंतिम दिनो मे आयोजित भजन संध्या और आर्केस्ट्रा कार्यक्रमो के दौरान श्रदालुओ ने मनोरंजन का शांतिपूर्ण लाभ लिया। मनासा पुलिस द्वारा अन्य विभागो एवं नवयुवको की टीम वालिंटियर के रुप मे पुलिस फोर्स के साथ मे तैयार की गयी।
पुलिस द्वारा की गयी आवश्यक तैयारियो जैसे आवश्यक स्थानो पर स्टापर लगवाना, सीसीटीवी केमरा लगवाने, पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था करने, मंदिर दर्शन को जाते समय पुरुषो एवं महिलाओ का अलग-अलग स्लाट बनाकर भेजने से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई। संपुर्ण मेला शांती, सद्भाव और सफलतापुर्वक संपन्न हुवा। पुलिस व्यवस्था के फलस्वरुप शांती पुर्ण समन्न हुए मेले को लेकर मेला प्रभारी जनपद सीईओ डीएस मशराम, मेले में आये श्रदालुओ, दुकानदारो एवं आम जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गयी, मेला के आयोजक जनपद पंचायत द्वारा पुलिस टीम की मेहनत, लगन और समर्पण को देखते हुए नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि भोपालसिंह सिसौदिया, सउनि दुर्गाशंकर तिवारी, प्रआर राजकुमार, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आर पंकज भलवारा, आर लोकेश मालवीय, मआर कुमकुम जाट, मआर पुजा शक्तावत, सैनिक मोहनसिंह, सैनिक रमेश अमराजा व थाना कुकड़ेश्वर से सउनि अमरसिंह खराडी, आर ईश्वर चौहान, आर अंकित जोशी, मआर सविता सोलंकी थाना रामपुरा से आर घनश्याम माली, आर ईश्वर गुर्जर एवं एसडीआरएफ टीम नीमच एवं एसएएफ टीम के एपीसी अमृत कुमार तिर्की, आर श्यामदास बैरागी, आर मुकेश चौहान तथा ग्राम आंतरी माता के स्वयं सेवको का सराहनीय योगदान रहा।