चित्तौड़गढ़। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 20 जनवरी शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ आएंगे। हबीब खान निजी सहायक ने बताया कि प्रभारी मंत्री 20 जनवरी को प्रातः 8ः00 बजे जयपुर से रवाना होकर मध्यान्ह 1ः00 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे तथा मध्यान्ह 2ः00 बजे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सायं 4ः00 बजे सड़क मार्ग से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।