चित्तौडगढ़। नाबार्ड चित्तौड़गढ़ द्वारा होटल इमैजिका रिजॉर्ट्स में 1 दिवसीय एनजीओ क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अशोक वासवानी-एलडीएम चित्तौडगढ़ एवं डॉ.रवि यादव, जे.के.सीमेन्ट ट्रस्ट मुख्य अतिथी के तौर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जिले मे कार्यरत एनजीओ के पदाधिकारीयों से विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गयी एवं सरकार एवं नाबार्ड की विकास पर आधारित परियोजनो के बारे मे चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक महेन्द्र डूडी ने प्रतिभागीयों को नाबार्ड की विभिन्न ग्रान्ट आधारित योजनाओं और एनजीओ /सीएसआर के माध्यम से किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
तत्पश्चात उन्होने सोशल स्टॉक एक्सचेन्ज जो कि एनजीओ की फन्डिंग के लिए सरकार द्वारा की जा रही पहल का हिस्सा है की जानकारी दी उन्होने बताया कि नाबार्ड के पूर्व चेयरमेन हर्षकुमार भानवाला की अध्यक्षता में गठित कमेटी की अनुशंषा के अनुरूप सरकार द्वारा एनजीओ के वित्त पोषण हेतु सोशल स्टॉक एक्सचेन्ज की स्थापना प्रस्तावित है एवं एनजीओ द्वारा इस पर रजिस्ट्रेशन हेतु लागु नियम व शर्तो की जानकारी दी।