मंदसौर। वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं आर्थिक, सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा 20 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे मंदसौर में रॉयल डेन्टल क्लीनिक का शुभारंभ एवं दोपहर 1 बजे नगर परिषद नारायणगढ़ में वार्ड क्रं. 2 में ट्रेचिंग ग्राउंड की बाउन्ड्रीवाल, पेवर ब्लाक एवं मेला मैदान स्थित नाले पर कल्वर्ट ब्रिज निर्माण कार्य का भूमि पूजन, वार्ड क्रं. 3 व 5 मे सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन, वार्ड क्रं. 12 में चारभुजा मंदिर के सामने सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन एवं वार्ड क्रं. 15 में आरसीसी रोड़ निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।