देवास। देवास में सयाजी द्वार के पास कलेक्टर ऑफिस के सामने 20, 21 एवं 22 जनवरी को पीयूसी कैम्प का आयोजन सुबह 11 बजे से सांय 05 बजे तक किया जायेगा। पीयूसी कैम्प में यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग द्वारा शहर की प्रायवेट गाड़ियों एवं सभी शासकीय कार्यालयों के समस्त वाहनों की पीयूसी चेकिंग की जायेगी। पीयूसी चेकिंग में 100 रूपये प्रति 04 पहिया वाहन का निर्धारित है। समस्त स्कूल एवं कॉलेज की बसों के लिए विशेष कैम्प रविवार को आयोजित किया जायेगा। जिले में फुड विभाग एवं आरटीओं विभाग द्वारा पीयूसी सेंटर्स की चेकिंग की जायेगी