नीमच। केंट थाना पुलिस ने 2 फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित था। ये दोनों आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने वाली घटना में फरार चल रहे थे।
थाना नीमच केंट की टीम द्वारा दिनांक 26/12/2022 को नाम - भूपेन्द्र पिता अचलाराम बाबू जाति- जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम निमानिया जिला- बाडमेर राज. तथा भरत राम पिता सांवल राम परमार निवासी रेबारियों की ढाणी ग्राम मिठौडा जिला- बाडमेर राज. के कब्जे कुल 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया था तथा मौके से आरोपी फतेहलाल उर्फ महावीर नागदा पिता शांतिलाल नागदा पुलिस पर फायरिग करता हुआ फरार हो गया था। उक्त कुख्यात तस्कर फतेहलाल को पुलिस द्वारा दिनांक 09.01.23 को गिर. किया गया प्रकरण के अन्य आरोपियो में से जिबरान उर्फ टीपु उर्फ इब्राहीम पिता मो अब्दुल गनी मेवाती नि. मोरवन तथा पियुष उर्फ पप्पू पिता पीरूलाल बंजारा निवासी उचेड थाना मनासा की गिर. हेतु लगातार पुलिस द्वारा ताबडतोड दबिश दी जा रही थी किंतु आरोपी लगातार फरार होकर पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। तभी आज दिनांक को सूचना पर से उक्त दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का नगद ईनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 रूपये के नगद ईनाम की उदघोषणा कर बदमाशो की धरपकड़ हेतु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया तथा थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक अजय सारवान के नेतृत्व में दोनों थाना की विशेष टीम द्वारा अपने मुखबीर तन्त्र से आज दिनांक 19.01.23 को टीम को आरोपी के सम्बन्ध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों के उदयपुर जाते समय जावद फंटे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से थाना नीमच केन्ट तथा की घटना तथा वर्ष 2020 में थाना बघाना की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में -
निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, निरीक्षक अजय सारवान, सउनि कैलाश कुमरे, प्रआर. 655 नीरज प्रधान, प्रआर. 193 अजीत सिंह, प्रआर. 241 राजेश शर्मा, आर. 544 मन्नु जाट, आर. 452 कुशलपाल, आर. ओमप्रकाश यादव व प्रआर. प्रदीप शिंदे, आर. लखन, आर. कुलदीप का विशेष सराहनीय योगदान रहा।