नीमच। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मयंक अग्रवाल ने मप्र आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस को जिले की सभी देशी, विदेशी मदिरा दुकानें बन्द् रखी जाने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उक्त आदेशों का कडाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।