नीमच। महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी जिलाधिकारियों के साथ सीआरपीएफ आफिसर्स मेस में ंबैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सिकलसेल की रोकथाम के लिए गांव में जाकर प्रचार प्रसार करें और सिकल सेल पीडितों की जांच करे। उन्होने महिला बाल विकास विभाग को निर्देश देते हुए कहा, कि प्रत्येक आंगनवाडी के माध्यम से गांव में महिलाओं की हिमोग्लोबिन की जांच करें। जिससे यह पता चल सके कि किन महिलाओं में सिकलसेल जैसी बीमारी है अथवा नहीं ।
महामहिम राज्यपाल ने कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा, कि प्राकृतिक खेती को अधिक से अधिकबढ़ाएं। इसके लिए किसानों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कृषि के मामले में नीमच जिला बहुत अच्छा है। यहां पर विविध तरह की खेती की जाती है।
बैठक में महामहिम राज्यपाल ने एसपी वर्मा से चर्चा कर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति, डीएफओ से जिले में पाये जाने वाले विभिन्न प्रजाति के वन, पेड पौधो, वन्य प्राणियों और वन क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। महामहिम राज्यपाल ने कलेक्टर अग्रवाल से जिले में स्वीकृत विभिन्न बडे प्रोजेक्ट की जानकारी ली। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत 17 सौ करोड की हर घर नल से जल योजना से अवगत कराया। राज्यपाल ने अमृत सरोवर निर्माण जिले की प्रमुख फसले, आदि के बारे में भी जानकारी ली।
बैठक के दौरान कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा, वन मंडल अधिकारी विजय सिह, सीईओ जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, अपर कलेक्टर नेहा मीना सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।