रतलाम। महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. विशाल नाडकर्णी ने रतलाम के दो दिवसीय भ्रमण के अंतर्गत यहां की आंगनवाड़ी केंद्रों, बालिका ग्रृह, संप्रेक्षण गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने रतलाम शहर, जावरा शहर, रतलाम ग्रामीण की आंगनबाड़ियों के निरीक्षण के साथ जिला कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर का विमोचन भी किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर स्टाफ की सराहना की ।