BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 2:42 pm
REPORT : मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना बनी कमल की मददगार, व्यवसाय ने पकडी रफ्तार तो सुधरा परिवार का जीवन, दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना ने बहुत से बेरोजगार युवकों को व्यवसाय आरम्भ करने में मदद की है, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिलने लगा है। यह योजना नवयुवकों के लिए वरदान साबित हुई है।

आलोट विकासखण्ड के ग्राम ताल के रहने वाले कमल पांचाल ने भी मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना का लाभ उठाते हुए अपने व्यवसाय को नई गति प्रदान की है। कमल का कहना है कि लाकडाउन के कारण सभी काम-धंधे बंद हो चुके थे। आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो गई थी। जैसे-तैसे घर की जमा पूंजी से घर का गुजर बसर चल रहा था। जब उन्हें मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इस सम्बन्ध में आवेदन किया। योजना के अन्तर्गत उनका चयन किया गया और कमल को 10 हजार रुपए का ऋण भी प्राप्त हो गया, जिससे कमल ने चाय की दुकान आरम्भ की। व्यवसाय ने रफ्तार पकडी तो परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा। कमल के परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बालक व एक बालिका हैं। कमल उक्त योजना आरम्भ करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE