BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 3:30 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और गांव अमरपुरा, जब ग्रामीणों ने देखा ये तो मौके पर मच गया हड़कंप, सूचना मिलते ही रवाना हुई वन विभाग की टीम, जैसे ही खेत पर जाकर देखा अधिकारियों ने तो उड़ गए सबके होश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के वन परिक्षेत्र रामपुरा मंडल के बीट भीमपुरा में 19 जनवरी को सुबह ग्राम अमरपुरा के पास खेत पर एक मृत तेंदुआ मिला। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों ने वन विभाग रामपुरा को दी। 

उप वन मंडल अधिकारी नीमच ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही परिक्षेत्र अधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे। जहां एक गड्डे में उन्हें वन्य जीव तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। आसपास खोजबीन करने पर वहां एक फंदा लगा हुआ मिला जिसपर खून के निशान लगे हुए थे। जब टीम ने और खोजबीन की तो झाड़ियों पर भी खून के निशान थे। वहीं मृत तेंदुए को छुपाने के लिए कुछ दुरी पर एक गड्डा बनाया गया था।
 
परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों को सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया गया। इसके बाद डीएफओ के निर्देशन में कार्यवाई करके डॉक्टरों द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार किया गया।  

उप वन मंडल अधिकारी नीमच ने बताया कि मृत तेंदुआ जिसके खेत पर मिला वो संदिग्ध लग रहे है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच करने पर पाया गया कि तेंदुआ व्यस्क था और उसके बॉडी के सभी पार्ट और हिस्से सलामत है यानी कोई भी अंग गायब नहीं हुआ है। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39, 50, 51, 52 में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही वन मंडल नीमच द्वारा इस घटना में लिप्त लोगों के नाम बताने वालों को 05 हजार रूपए के नकद ईनाम की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE