BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 3:46 pm
KHABAR : जिले के ग्राम जोलाय में सभी घरो में नल जल योजना से मिल रहा है शु़द्ध पानी, 75 लाख 95 हजार की लागत से किया उच्च स्तरीय टंकी व पानी वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। सोनकच्छ ब्‍लॉक के ग्राम जोलाय में 440 परिवार है। वर्तमान में सभी 440 घरों में नल जल योजना से शु़द्ध पानी मिल रहा है। ग्राम पंचायत में लागत 75 लाख 95 हजार रूपये की लागत से उच्च स्तरीय टंकी एवं पानी वितरण नेटवर्क का निर्माण किया गया। पूरे ग्राम में 3900 मीटर पाईप लाईन का कार्य 6 माह में पूर्ण किया गया। पूर्व में गॉव में पानी की बहुत समस्‍या थी। गांव वालों को पीने के लिये हेंड पंप, प्रायवेट नल कुप एवं कुओं से लेकर आना पडता था। गांव में इस समस्या का सामना सबसे ज्यादा महिलाओं को करना पडता था उनका अधिकांश समय पानी भरने में चला जाता था। ग्राम जोलाय में अब घरों में नलों से पानी आ रहा है।  

स्थानीय निवासी धापूबाई ने बताया की नल जल योजना के पहले हमें दूर-दूर खेतो एवं हेंडपंप से पानी लाना पडता था। बारिश में तो और ज्यादा समस्या आती थी। परंतु जब से नल जल योजना हमारे गॉव में आई है, तब से हमें हमारे घर में प्रतिदिन साफ पानी मिल जाता है। हम महिलाओं को योजना से बहुत फायदा हुआ है और हम बहुत खुश है। जल परिक्षण करने का प्रशिक्षण गॉव की महिलाओं को दिया गया। जिसकी मदद से समय-समय पर पानी का परीक्षण करते है। जल जीवन मिशन आने का सबसे ज्यादा फायदा हमारे गॉव की महिलाओं को मिल रहा है। ग्राम जोलाय में नलजल योजना के संचालन के लिये समिति का गठन किया गया है। पेय जल उप समिति में 12 सदस्य है, जिसमें 7 महिलाऐ जो पानीसप्लाय के सिस्टम के साथ ही अन्य जिम्मेदारीयां संभालती है। साथही एफ.टी.के. किट के माध्यम से जल परीक्षण भी करती है। ग्रामवासी पंचायत में नियमित जल कर भी जमा कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE