मंदसौर। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा बताया कि वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा 21 जनवरी 2023 को दोपहर 2.30 बजे मल्हारगढ़ में नवीन जनपद पंचायत भवन का लोकार्पण एवं दोपहर 3 बजे शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।