नीमच । मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा 19 जनवरी को प्रदेश के सभी कलेक्टर को आदेश जारी किया गया है। जिसमें राज्य शासन द्वारा लिये गए निर्णय के तहत 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण तथा राज्यमंत्री कौन से जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
जारी आदेश के तहत महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, रीवा जिले एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जबलपुर, डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया, मंत्री गोपाल भार्गव सागर, तुलसीराम सिलावट इन्दौर, विजय शाह खण्डवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह अनुपपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविन्दसिंह राजपूत दमोह, बृजेन्द्रप्रतापसिंह पन्ना, विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, डॉ प्रभूराम चौधरी रायसेन, डॉ महेन्द्रसिंह सिसोदिया गुना, प्रद्युम्नसिंह तोमर ग्वालियर, प्रेमसिंह पटेल बडवानी, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, उषा ठाकुर देवास, अरविन्द भदौरिया भिण्ड, डॉ मोहन यादव उज्जैन, हरदीपसिंह डंग रतलाम, राजवर्धनसिंह दत्तीगांव धार, भारतसिंह कुशवाह मुरैना, इंदरसिंह परमार शाजापुर, राम खेलावन पटेल सतना, रामकिशेर नानो कांवरे बालाघाट, बृजेन्द्रसिंह यादव अशोक नगर, सुरेश धाकड़ श्योपुर, ओपीएस भदौरिया निवाड़ी ध्वजारोहण करेंगे। शेष जिलों खरगोन, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, आगर मालवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी, नरसिंहपुर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिण्डौरी में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।