BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 6:46 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ पहुंचे प्रभारी मंत्री खाचरियावास, जिला अधिकारियों की ली बैठक, बोल- आम आदमी को अधिक से अधिक मिले सरकार की योजनाओं का लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जिला परिषद सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने  सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तथा आम आदमी तक अधिक से अधिक पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने कहा कि योजनाओं को लागू करने में चित्तौड़गढ़ जिले का रिजल्ट अच्छा है। उन्होंने अधिकारियों से आपस में समन्वय स्थापित करने और बेहतर कार्य करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने सोशल सिक्योरिटी, चिरंजीवी योजना, पानी, बिजली, ग्रामीण सड़क सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. जोगाराम ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनने और उनके यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कपासन प्रधान भैरूलाल जाट, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू अवाप्ति), जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE