नीमच। आगामी 27 जनवरी को नीमच में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नई कृषि उपज मंडी, मेडिकल कॉलेज, पायलेट ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण और भूमि पूजन होगा। सीएम नीमच आएंगे, तो नगरपालिका की कुछ सड़कों, अमृत सिटी योजना-2 के कार्यों आदि का भी भूमि पूजन करेंगे, जिसको लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है।
इसको लेकर शुक्रवार को नीमच हवाई पट्टी पर स्थित रेस्ट हाऊस में जिले के तीनों विधायक दिलीपसिंह परिहार विधानसभा क्षेत्र नीमच, विधायक माधव मारु मनासा विधानसभा क्षेत्र सहित प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एडीएम नेहा मीना, एसडीएम ममता खेड़े सहित कई अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए। विशेष बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।