चित्तौड़गढ़। जिला चित्तौड़गढ़ में तहसील, उपखंड कार्यालय, रसद कार्यालय, को पीआरओ कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा समस्त ब्लॉक स्तरीय तहसील एवं उपखंड उपकोष कार्यालय में कार्यरत राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों ने राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आव्हान पर मध्यान्ह पश्चात पेन डाउन कर 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ पिछले दो दिनों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा इन राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों पर कोई वार्ता नहीं करने आज भी मतदान पश्चात कार्य बहिष्कार (पेन डाउन) किया जाएगा। यदि सरकार द्वारा इन 11 सूत्री मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय वार्ता नहीं की गई तो प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस मौके पर समस्त राजस्व मंत्रालय कर्मचारी मौजूद रहे।