BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 7:14 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने नीमच पायलेट ट्रेनिंग सेंटर सहित हवाई पट्‌टी कार्यो का किया निरीक्षण, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में जल्द की 1600 करोड की लागत विकास कार्यों के साथ हवाई पट्‌टी पर पायलट ट्रेनिंग सेंटर शुरु होने जा रही है। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। शुक्रवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने झांझरवाडा रोड पर स्थित हवाई पट्‌टी पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

गौरतलब है नीमच में हवाई पट्टी अंग्रेजों के समय से है। समय के साथ काफी बदलाव हुए। निजी एविएशन कंपनी की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। जल्द की 12 एयरक्राफ्ट के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक परिहार ने बताया कि हवाई पट्‌टी के चारों और बाउंड्रीवाल के लिए 8 करोड की राशि स्वीकृत हो चुकी है जल्द की हवाई पट्‌टी सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रतिवर्ष 600-700 नये व्यवसायिक पायलट की आवश्यकता पड़ती है। भारत में 350 से 400 पायलट की प्रतिवर्ष तैयार होते हैं। नीमच में हर साल 100 नये पायलट तैयार किए जाएगे। इसके साथ ही नीमच देश का सबसे बड़ा पायलट ट्रेनिंग सेंटर बन जाएगा जो वर्तमान में सागर है। 12 एयर क्राफ्ट से प्रशिक्षण प्रारंभ होगा आगे 20 एयर क्राफ्ट तक बढ़ाने का हमारा प्रयास रहेगा। 

निरीक्षण के दौरान विधायक परिहार के साथ चाइम्स एविएशन कंपनी की ऑनर मंगला कुंज, निलेश पाटीदार एवं एविएशन अधिकारी भी उपस्थिति रहे। निरीक्षण के बाद विधायक दिलीपसिंह परिहार सहित प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की और कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE