BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 7:25 pm
KHABAR : कैरियर मार्गदर्शन मेला एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न, छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में विषय चयन एवं भविष्य निर्धारण हेतु दी जानकारी, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-

जावद। शासकीय हायर सेकेंडरी उच्चतर विद्यालय लालपुरा में प्राचार्य उषा सोलीवाल के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कक्षा नौवीं से बारहवीं तक अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन मेला संपन्न हुआ। 

छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में विषय चयन एवं भविष्य निर्धारण हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन श्री महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, जावद के गोविंद अहीर एवं मुकेश चंद्रावत द्वारा बच्चों को कंप्यूटर व व्यवसाय के क्षेत्र में व अपने संकाय के माध्यम से अपना भविष्य उज्जवल करने के बारे में योजना बताएं गई व शासन द्वारा जनहित में चलाई गई सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। 

कैरियर काउंसलर तुषार पुरोहित नीमच-मंदसौर की तरफ से उद्बोधन देकर अलग अलग क्षेत्र में कैसे जा सकते हैं, सरकारी नौकरी की तैयारी, कानून संबंधित जानकारी तथा अन्य विभागों के अधिकार क्षेत्र और नियमों की जानकारी दी और कार्यक्रम में पैरालीगल वालंटियर रामेश्वर नागदा सभी छात्र छात्राओं से कानून संबंधित एवं आने वाली 11 फरवरी को नीमच में नेशनल अदालत लगेगी नीमच में इसके बारे में सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। साथ ही विधिक जागरूकता पर विवादो को आपसी समझौता से निपटारा करने की सलाह दी एवं कानून का समुचित सही उपयोग करना चाहिए। 

भूतपूर्व सैनिक आर्मी से रिटायर दिलीप अहीर द्वारा अपने विभागीय कार्यकाल में दी गई जम्मू कश्मीर आदि जगह 15 वर्षो का अनुभव साझा किया। साथ ही सेना में एनडीए एवं आर्मी और मर्चेंट नेवी में कैसे देश सेवा में योगदान देते हैं बारे में बच्चों को बताया। अतिथियों द्वारा छात्रों द्वारा बनाई गई केरियर चार्ट प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं स्वागत प्राचार्य उषा सोलीवाल, तुषार पुरोहित, गोविंदा अहीर, रामेश्वर नागदा, उमेश अहीर ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य उषा सोलीवाल, चंद्रकला धाकड़, ललिता धाकड़, कविता माने, देवकन्या खोईवाल, शांतिलाल बागरी, धाकड़, मन्नालाल बोहरा, भूपेश सोनी, शांतिलाल बागरी, रामगोपाल कारपेंटर, राजेंद्र जूनवाल ने किया।
कार्यक्रम का संचालन केरियर काउंसलर भूपेश सोनी एवं आभार प्रदर्शन संकुल प्राचार्य उषा सोलीवाल द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE