BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट सभागार में आज दोपहर में.. <<     REPORT : अनुपयोगी व खुले नलकूपों-बोरवेलों को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि उत्पादन.. <<     KHABAR : शंकर नेत्र चिकित्सालय व जिला अस्पताल के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां बगलामुखी मंदिर कोटरा में मनाया.. <<     BIG NEWS : घर का आंगन और खाना खाती महिला, जब पहुंचा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीएसएससीआईवीई भोपाल में अकादमिक.. <<     KHABAR : पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, भजन-कीर्तन के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बरूखेड़ा और काली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम प्रधान जिला न्यायाधीश ने देखी जेल.. <<     KHABAR : जल संवर्धन और संरक्षण के लिए जन जागरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 6:50 pm
BIG NEWS : मंडी में भारी वाहनों की आवाजाही से लगने वाले जाम की समस्या का होगा निदान, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की पहल पर स्वीकृत हुए एक करोड़, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में आमतौर पर भारी वाहनों की आवाजाही से लगने वाले जाम की समस्या का अब निदान हो जाएगा। मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की पहल पर मंडी में सर्विस रोड निर्माण के लिए एक करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। वर्तमान में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य के साथ ही इस सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा।
वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने स्वीकृति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर मंडी में वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्ग पर जाम लगने की समस्या आ रही थी। इस विषय को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव से कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट से लेकर पशुपतिनाथ पेट्रोल पंप (राजू चावला के पंप) तक सर्विस रोड निर्माण किए जाने की स्वीकृति की मांग रखी थी। जिसे प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए मंत्री भार्गव ने 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से पेट्रोल पंप से लेकर मंडी के गेट तक एक सर्विस रोड बन जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और मुख्य मार्ग पर जाम भी नहीं लगेगा।
विधायक सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान ठेकेदार ही इस कार्य को पूरा कर देगा। इस राशि स्वीकृति के बाद काबरा पेट्रोल पंप से गुराडिया बालाजी तक स्वीकृत इस सड़क निर्माण और अब सर्विस रोड निर्माण सहित इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब ₹11 करोड़ हो चुकी है। जिला मुख्यालय के लिए यह सड़क एक बड़ी सौगात है और इससे शहर में होने वाला आवागमन सुगम हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE