नीमच। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरुवार को अपने जावद क्षेत्र के प्रवास के दौरान नगर रतनगढ़ में वयोवृद्ध लोकतंत्र रक्षक नंदराम दास बैरागी के निवास पर जाकर, उनसे भेंट की और उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में परिजनों से चर्चा की। इस मौके पर नगर परिषद रतनगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभुलाल धाकड़, पिंकेश मंडोवरा व अन्य जनप्रतिनिधि पार्षद गण उपस्थित थे।