शाजापुर। केवल बाहरी स्थानों को घूमना यात्रा नहीं है, बल्कि अपनी जड़ों, स्वदेशी संस्कृति, इतिहास और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़कर यात्रा करना ही वास्तविक श्स्वत्व भाव से भ्रमण है। इसी आत्म-बोध और सनातन संस्कृति के प्रति गर्व की अनुभूति के साथ चारधाम की पावन यात्रा संपन्न कर लौटे स्थानीय श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।
स्थानीय कायस्थ समाज धर्मशाला में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत पंडित मोहित मेहता के मुखारविंद से संगीतमय हरिहर महाशिवपुराण कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के दौरान मुख्य आयोजक दिलीप सक्सेना, संजय बोराड़े एवं उनके परिवार द्वारा चारधाम यात्रा से सपरिवार सकुशल लौटे तीर्थयात्री उमेश टेलर, लोकेश राठौर, मुकेश सोनी और भावसार का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कथाव्यास पंडित मोहित मेहता का भी आयोजक परिवार द्वारा विशेष सम्मान किया गया।
भक्तिमय माहौल में गन्ने के रस का वितरण
कथा के दौरान उपस्थित बड़ी संख्या में धर्मालुओं को इस भीषण गर्मी में राहत देने के लिए शुद्ध और ताजे गन्ने का रस पिलाया गया। संगीतमय भजनों और शिवपुराण के प्रसंगों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी धार्मिक प्रसंग और स्वागत समारोह के अवसर पर सौ. मंजू सक्सेना, सौ. ज्योति बोराड़े, सरोज मेहता, संतोष आडवानी, आकाश, ईशा, अनुष्का बोराड़े और रविराज उपस्थित थे।
साथ ही स्थानीय कराओके क्लब के हरीश शर्मा, ओ. पी. विजयवर्गीय, विनय निकते, राजेंद्र सक्सेना और कायस्थ समाज के अध्यक्ष सोम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।