नीमच। शहर में गुरूवार को स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका के तत्वावधान में मशाल रैली निकाली गई। मशाल रैली की शुरूआत शाम करीब 7 बजे फोर जीरो चौराहा से हुई। इसके बाद मशाल रैली पुस्तक बाजार होते हुए पुनः फोर जीरो चौराहा पहुंची। जहां उपस्थितों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, सीएमओ गरिमा पाटीदार सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।