BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 7:25 pm
BIG REPORT : मंत्री सखलेचा ने डीकेन व रतनगढ़ क्षेत्र में भरवाएं लाडली बहनाओं के फार्म, बोले- मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 8 हजार रूपये प्रतिमाह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा।यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को नगर परिषद डीकेन व रतनगढ में लाडली बहना योजना के तहत आयोजित शिविर में महिलाओं के फार्म भरवाने के बाद लाडली बहना उसे संवाद करते हुए कही।उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साल भर तक 8 हजार रूपये प्रतिमाह का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा।

एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने लाडली बहनाओं से संवाद कर, इस योजना के बारे में जानकारी ली। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना का सफलतापूर्वक ऑनलाइन फार्म भरने वाली बहना चंदा राठौड़ ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को महिलाओं के लिए काफी लाभकारी बताया। उन्होंने कहा, कि इस योजना से उनके जैसी महिलाओं की जिंदगी में काफी सकारात्मक बदलाव आएगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेगी। चंदा राठौड़ ने कहा, कि उन्हें लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने में कोई दिक्कत नहीं हुई और मात्र 10 से 15 मिनट में उनका फार्म सफलतापूर्वक भर गया। रतनगढ व डिकेन में लाडली बहनाओं ने मंत्री सखलेचा को राखी बांधकर आभार जताया।डिकेन में आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिविर में लाडली बहना श्यामू बाई एवं सीमा भट्ट एवं रतनगढ में नगर परिषद अध्‍यक्ष सुगनाबाई गुर्जर सहित पांच अन्‍य बहनाओं ने एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को राखी बांधकर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

मंत्री सखलेचा ने डीकेन के गणपति चौक एवं रतनगढ के नगर परिषद कार्यालय में महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत न केवल बेरोजगार युवक बल्कि महिलाएं एवं युवतियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी। प्रशिक्षण की व्यवस्था उनके निवास स्थल के आस-पास के गांव कस्बे या शहर में की जावेगी।यह योजना आगामी जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं और युवतियों से इस योजना का लाभ उठाते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान भी किया।प्रारंभ में एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने शिविर में उपस्थित महिलाओं का पुष्पाहारो से स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर परिषद डिकेन के अध्यक्ष श्रवण कुमार पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभुलाल धाकड़, पार्षदगण, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं डिकेन व रतनगढ के शहरवासी उपस्थित थे।इस अवसर पर डिकेन में मंत्री सखलेचा ने श्री चारभुजा मंदिर पर जाकर दर्शन किए और आरती में भी भाग लिया। उन्होंने डिकेन के श्री राम जानकी मंदिर में भी दर्शन कर, भगवान की आरती में भाग लिया। मंत्री सखलेचा ने रतनगढ में श्री लक्ष्‍मीनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र की सुख, समृद्धि की प्रार्थना भी की।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE