खरगोन। मप्र योजना व नीति आयोग द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम 31 मार्च शुक्रवार को जिले की अकांक्षीय जनपद भगवानपुरा व झिरन्या में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र योजना व नीति आयोग के सदस्य सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह शुक्रवार को खंडवा जिले के छैगांव माखन से प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे जिले की अकांक्षीय जनपद झिरन्या पहुचेंगे। यहाँ वे एबीपी ब्लाक स्तरीय समिति व पंचायत सचिव के साथ बैठक करेंगे। बैठक पश्चात स्वतंत्र कुमार सिंह झिरन्या से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे भगवानपुरा पहुचेंगे। यहां भी वे एबीपी ब्लॉक स्तरीय समिति व पंचायत सचिवों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद स्वतंत्र कुमार सिंह बड़वानी जिले की ओर प्रस्थान करेंगे।