भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल आएंगे। वे करीब सात घंटे तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में भाग लेंगे। दोपहर 3.15 बजे प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाम 04.10 मिनट पर भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मोदी के दौरे को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
इससे पहले गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भोपाल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। राजनाथ सिंह भोपाल में 1 अप्रैल तक रहेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्री और संगठन पदाधिकारियों का डिनर होगा। इसके अलावा, केंद्रीय और स्टेट इंटेलिजेंस के अफसरों से बैठक भी करेंगे। होटल ताज में राजनाथ सिंह दो दिन तक ठहरेंगे।