BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 8:32 pm
NEWS : कृषि में नवाचार-  अब किसान सुविधा एप से किसानों को तत्काल मिलेगी प्रीमियम इंश्योरेंस सहित अन्य योजनाओं की ऑनलाइन जानकारियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। किसानों को अब कृषि योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन करने के लिए कृषि विभाग व ई-मित्र सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने अब कृषि के साथ ही उद्यान एवं पशुपालन से जुड़ी योजनाओं को ‘राज्य किसान साथी पोर्टल’ के साथ ही राज किसान सुविधा एप पर उपलब्ध करवा दिया है। पहले चरण में पोर्टल पर कृषि उद्यान विभाग की योजनाओं को अपलोड किया है। दूसरे चरण में ऐप से पशुपालन विभाग को जोड़ा जाना है। एप में कृषि उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं को अपलोड कर दिया गया है। यहां किसान मोबाइल के जरिए स्वयं अपना पंजीयन कर सकेंगे। ऐप को राज किसान साथी पोर्टल से लिंक किया गया है। इस ऐप के माध्यम से ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से फसल में खराबा हुआ है, तो भी किसान फसल बीमा कंपनी को उसकी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा एप पर अलग से फसल बीमा का कॉलम जोड़ा गया है, इसमें किसान फसल बीमा क्लेम, प्रीमियम, इंश्योरेंस के साथ ही सभी तरह की सूचनाएं ऑनलाइन प्राप्त कर तय समय सीमा में खराबी की शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार जागा ने बताया कि किसान अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर किसान ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप पर कृषि के साथ ही उद्यानिकी, पशुपालन व कृषि विपणन की सारी जानकारियां उपलब्ध है। ऐप के माध्यम से मिट्टी व पानी की जांच के लिए पास की प्रयोगशाला की सूची के साथ ही वीडियो भी रहेगा। साथ ही राज्य के कृषि एवं प्रसंस्करण, खाद्य उत्पादक, निर्यातकों की सूची, मोबाइल नंबर, निकटतम कस्टम हायरिंग सेंटर व कृषि यंत्रों के किराए की जानकारी, कृषि यंत्र की बुकिंग कराने, पुस्तकालय से कीट रोग प्रबंधन, कृषि योजनाओं, उन्नत कृषि विधियों, नवाचार, उर्वरक व कीटनाशक विक्रेताओं व गोदामों की सूची भी इस पर उपलब्ध है।

किसान का समय एवं पैसा बचेगा

कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं को एप पर लेने से किसानों को ई-मित्र सेवा केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। मोबाइल से ही किसानों द्वारा आवेदन करने के साथ ही सुविधाओं की जानकारी ली जा सकेगी। इससे उनके पैसों के साथ ही समय की भी बचत होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE