इंदौर। एमआर 3 रोड को लेकर महापौर ने एक आवश्यक मीटिंग मौका निरीक्षण हेतु रीजनल पार्क पर बुलाई जहां पर क्षेत्रीय पार्षद ओम प्रकाश आर्य बीजेपी वरिष्ठ नेता मधु वर्मा निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल भी उपस्थित हुए और सभी अधिकारियों के साथ महापौर ने एमआर 3 रोड की प्लानिंग को देखा समझा और साथ ही साथ उसके ऊपर आई किसानों की आपत्तियों का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र का पूरा मुआयना किया।
संपूर्ण रोड पर महापौर ने मौका निरीक्षण करके किसानों को आश्वस्त किया साथ ही साथ जल्द रोड बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया इसे शहर की लाइफ लाइन बताया इससे राजीव गांधी सर्कल पर पर होने वाले अत्यधिक ट्रैफिक दबाव से निजात मिलेगी और शहर बाईपास से सीधे कनेक्ट हो जाएगा।
कमिश्नर प्रतिभा पाल, महापौर भार्गव, मधु वर्मा, पार्षद ओपी आर्य और नगर निगम के सभी अधिकारियों का एमआर 3 के लिए निरीक्षण हुआ और अब जल्द से जल्द चालू होने की उम्मीद है। बीजलपुर टाउनशिप रहवासी महासंघ की तरफ से हसन अली, राज मोरवानी पंकज राणा , अबुली, मोहम्मद भाई और राजा भाई ने महापौर मधु वर्मा पार्षद ओमप्रकाशआर्य का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।