सिंगोली। गुरुवार 30 मार्च 2023 को सिंगोली पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा अचानक अपने चहेते नेता दिनेश जोशी के माता सुशीला बाई का 25 मार्च को निधन हो गया था आदर्श शिशु विद्या मंदिर स्थित प्रकाश चंद, दिनेश कुमार, राकेश चंद्र एवं राजेंद्र (गायत्री) जोशी एवं परिवारजनों के बीच मंत्री जी ने शोकाकुल परिवार को ढाढस व हिम्मत बंधाकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं माता सुशीलाबाई को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंत्री जी के साथ जिला महामंत्री अशोक जी सोनी विक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश जैन भाया मंडल अध्यक्ष गोपाल जी धाकड़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोती लाल जी धाकड़ पार्षद सुनील सोनी एवं पार्षद प्रतिनिधि विकास सेन राजकुमार जी मेहता पत्रकार निरंजन शर्मा सभी ने जोशी परिवार कोई इस दुखद घड़ी में शोक संवेदना प्रकट की।